लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री, ईस्टर्न UP का बनाया गया प्रभारी

By पल्लवी कुमारी | Published: January 23, 2019 12:57 PM2019-01-23T12:57:49+5:302019-01-23T13:14:41+5:30

प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने ये फैसला किया है।

Priyanka Gandhi Vadra appointed Congress General Secretary for Uttar Pradesh East | लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री, ईस्टर्न UP का बनाया गया प्रभारी

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री, ईस्टर्न UP का बनाया गया प्रभारी

लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया है। बता दें कि प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। कांग्रेस ने इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी होंगे।  




खबरों के मुताबिक, प्रियंका गांधी फरवरी 2019 से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने इसके अलावा ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को एआईसीसी का महासचिव बनाया है। उन्‍हें पश्चिमी यूपी की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। पहले से उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी बना दिया गया है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अधिकारि ट्विटर हैंडल पर एक पत्र जारी कर ये घोषणा की।

मीडिया गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज है कि प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस की गढ़ माने जाने वाली सीट रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। खबर है कि सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है, जिसकी वजह से हो सकता है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में रायबरेली से लड़ सकती हैं।  

प्रियंका गांधी की राजनीतिक में औपचारिक एंट्री को कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। इस क्षेत्र की कई सीटों पर कांग्रेस का अच्‍छा प्रभाव है। फूलपुर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद थे। इलाहाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कई जिलों कांग्रेस का अच्‍छा खासा प्रभाव है। 

English summary :
Priyanka Gandhi Vadra makes official entry into politics before Lok Sabha Polls 2019. Congress president Rahul Gandhi has given his sister, Priyanka Gandhi, Charge of East UP for the upcoming General Elections 2019. It will be a direct challenge to Chief Minister and BJP’s star campaigner Yogi Adityanath.


Web Title: Priyanka Gandhi Vadra appointed Congress General Secretary for Uttar Pradesh East

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे