प्रियंका गांधी के साथ राहुल का लखनऊ में रोड शो शुरू, सिंधिया-राज बब्बर सहित कई नेता चुनावी रथ पर सवार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2019 09:19 AM2019-02-11T09:19:41+5:302019-02-11T09:27:43+5:30
Congress General Secretary priyanka gandhi vadra address a rally UP Mission in Lucknow live updates, highlights:लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली चुनावी रैली है। प्रियंका गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो करेंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार से यूपी मिशन का आगाज किया। दरअसल, प्रियंका को पूर्वी उप्र का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उप्र का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को राज्य की उनकी यह पहली यात्रा है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी होंगे। पिछले महीने नयी नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद ये लोग इस अहम राज्य का दौरा कर रहे हैं।
चुनावी रैली से पहले सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली से ये तीनों नेता लखनऊ के लिए रवाना होंगे और सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पहुंचेंगे। बता दें कि लखनऊ में 11 बजकर 5 मिनट पर राहुल-प्रियंका का 15 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा।
यहां जाने प्रियंका-राहुल की रैली से जुड़े पल-पल के अपडेट्स-
- उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव पूर्वी प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश पश्चिम ज्योतिरादित्य सिंधिया के महासचिव और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, लखनऊ में रोड शो शुरू हो गया है।
Congress General Secretary for Uttar Pradesh East Priyanka Gandhi Vadra, General Secretary for Uttar Pradesh West Jyotiraditya Scindia and party President Rahul Gandhi, hold roadshow in Lucknow. pic.twitter.com/5t4DW5ymaf
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2019
- लखनऊ रवाना होने से पहले प्रियंका राहुल गांधी के घर पहुंची।
- प्रियंका गांधी की रोड शो लखनऊ एयपोर्ट से पार्टी मुख्यालय तक होगी।
- प्रियंका गांधी लखनऊ में राहुल गांधी के साथ 15 किलो लंबा रोड शो करेंगी।
- लखनऊ को लाल बाग में प्रियंका गांधी रैली भी करेंगी।
- राहुल-प्रियंका के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद होंगे।
प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए प्रदेश वासियों से क्या कहा?
इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस के शक्ति ऐप के जरिए कहा, ‘‘मैं आप सब से मिलने के लिए कल लखनऊ आ रही हूं। मुझे उम्मीद है कि साथ मिल कर हम नयी तरह की राजनीति शुरू करेंगे, ऐसी राजनीति जिसमें आप सब हित धारक होंगे...मेरे युवा मित्रों, मेरी बहनों और यहां तक कि सबसे कमजोर व्यक्ति, सबकी आवाज सुनी जाएगी।’’
GS Incharge UP East, Priyanka Gandhi Vadra's message inviting the people of UP to join her as equal partners in a new kind of politics. #NayiUmeedNayaDeshhttps://t.co/u42l3JKBTQ
— Congress (@INCIndia) February 10, 2019
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव बनाया गया है।प्रियंका गांधी को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा कांग्रेस ने इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी चुना गया।
रायबरेली से लड़ सकती हैं चुनाव
खबर है कि सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है, जिसकी वजह से हो सकता है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में रायबरेली से लड़ सकती हैं।
प्रियंका गांधी की राजनीतिक में औपचारिक एंट्री को कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। इस क्षेत्र की कई सीटों पर कांग्रेस का अच्छा प्रभाव है। फूलपुर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद थे। इलाहाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कई जिलों कांग्रेस का अच्छा खासा प्रभाव है।