फतेहपुर रैली में बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- 'बीजेपी के 50 प्रतिशत भाषणों में सिर्फ नेहरू जी और इंदिरा गांधी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 24, 2019 01:57 PM2019-04-24T13:57:42+5:302019-04-24T13:57:42+5:30

प्रियंका गांधी वाड्रा को वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने की अटकलें चल रही हैं।

Priyanka Gandhi says bjp always talking about nehru and indira gandhi in Fatehpur ls polls 2019 | फतेहपुर रैली में बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- 'बीजेपी के 50 प्रतिशत भाषणों में सिर्फ नेहरू जी और इंदिरा गांधी'

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsप्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दिनों यूपी में कई रैलियां कर रही हैं। राहुल कहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ने में खुशी होगी : प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश फतेहपुर रैली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि इनके पास सच में कोई काम नहीं है, सिवाय गांधी परिवार के बारे में बता करने के। प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दिनों यूपी में कई रैलियां कर रही हैं।  

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, इनको ये सनक है, मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहते हैं, 50 प्रतिशत इनका जो चुनावी भाषण होता है वो बस मेरे परिवार के बारे में बात करते हैं। हमेशा यही बात करते हैं कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया। लेकिन ये नहीं बताएंगे कि पांच साल में इन्होंने क्या किया है? 

प्रियंका गांधी के वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चल रही हैं अटकलें  

प्रियंका गांधी वाड्रा को वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने की अटकलें चल रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 21 अप्रैल को कहा कि यदि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे तो उन्हें चुनाव लड़ने में खुशी होगी। प्रियंका गांधी ने यहां कहा, ''आपको पता चल जाएगा। यदि कांग्रेस अध्यक्ष मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे तो मुझे लड़ने में खुशी होगी।''

पिछले महीने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने जब प्रियंका गांधी से रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए कहा था तो उन्होंने सवाल किया था, ''क्या मुझे वाराणसी से नहीं लड़ना चाहिए?'' इससे पहले कांग्रेस नेता ने यह भी कहा था कि वह चुनाव लड़ेंगी यदि उनकी पार्टी उनसे ऐसा करने के लिए कहेगी। 

Web Title: Priyanka Gandhi says bjp always talking about nehru and indira gandhi in Fatehpur ls polls 2019



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh. Know more about Fatehpur Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh/fatehpur/