प्रियंका गांधी ने शादी की 23वीं सालगिरह पर पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें, इमोशनल कर देने वाला पोस्ट

By स्वाति सिंह | Published: February 18, 2020 03:20 PM2020-02-18T15:20:03+5:302020-02-18T15:20:03+5:30

प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ कुछ पुरानी और यादगार तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है।

priyanka gandhi robert vadra 23rd marriage anniversary, priyanka share beautiful pictures with captions | प्रियंका गांधी ने शादी की 23वीं सालगिरह पर पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें, इमोशनल कर देने वाला पोस्ट

प्रियंका गांधी का 18 फरवरी, 1997 को देश के सबसे बड़े बिजनेस टाईकून्स में शुमार रॉबर्ट वाड्रा से हुआ था।

Highlightsप्रियंका गांधी ने शादी की सालगिरह पर एक बहुत की सुंदर पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ कुछ यादगार तस्वीरें शेयर की।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार (18 फरवरी) को अपनी शादी की 23वीं सालगिरह पर एक बहुत की सुंदर पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ कुछ पुरानी और यादगार तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की।

इसके साथ ही  प्रियंका ने लिखा 'लाखों यादगार पल, प्यार, आंसू, हंसी, गुस्सा, दोस्ती, परिवार और भगवान के दिए दो अनमोल तोहफे और एक साथ जीने का बेहतरीन अनुभव...6+23=29 साल.....हमेशा के लिए'।

इस कैप्शन के साथ जो तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की हैं उनमें कुछ उनकी शादी के वक्त की हैं, जबकि कुछ तस्वीरें मौजूदा समय की हैं। इन तस्वीरों में उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि प्रियंका गांधी का 18 फरवरी, 1997 को देश के सबसे बड़े बिजनेस टाईकून्स में शुमार रॉबर्ट वाड्रा से हुआ था। रॉबर्ट वाड्रा मूल निवासी पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के पहले औपचारिक तौर से राजनीति में एंट्री मारी थी। प्रियंका गांधी की तुलना हमेशा ही उनकी दादी इंद्रा गांधी से होती रही है।

49वर्षीय प्रिंयका गांधी का जन्म गांधी परिवार में 12 जनवरी 1972 को हुआ था। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की हैं।

इसके बाद प्रियंका ने डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी से ली है। प्रियंका इंदिरा गांधी की पोती हैं। सोनिया गांधी और राजीव गांधी की बेटी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अपनी बहन हैं। प्रियंका गांधी ने 2010 में  बौद्ध अध्ययन में एमए किया है। 

Web Title: priyanka gandhi robert vadra 23rd marriage anniversary, priyanka share beautiful pictures with captions

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे