जन्मदिन विशेषः वो पांच खूबियां जो प्रियंका गांधी को बना सकती हैं राहुल गांधी से बेहतर राजनेता!

By आदित्य द्विवेदी | Published: January 12, 2019 09:22 AM2019-01-12T09:22:18+5:302019-01-12T09:22:18+5:30

Priyanka Gandhi Birthday Special: प्रियंका गांधी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। जानिए उनके व्यक्तित्व की खूबियां और जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

Priyanka Gandhi Birthday Special: 5 qualities made better politician, interesting facts | जन्मदिन विशेषः वो पांच खूबियां जो प्रियंका गांधी को बना सकती हैं राहुल गांधी से बेहतर राजनेता!

जन्मदिन विशेषः वो पांच खूबियां जो प्रियंका गांधी को बना सकती हैं राहुल गांधी से बेहतर राजनेता!

'प्रियंका गांधी मुझे आश्वस्त एवं शांत स्वभाव की लगती हैं। सार्वजनिक हस्ती होने के बाद भी वह लोगों की नजरों में नहीं रहती हैं। यहां तक कि इस सोशल मीडिया के युग में भी वह ऐसा करती है। मैं इस तरह की हस्ती को लेकर मंत्रमुग्ध हूं।'

हालिया रिलीज फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में प्रियंका गांधी का किरदार निभा रही अभिनेत्री आहना कुमरा ने एक साक्षात्कार के दौरान ये बातें कही। उनका बयान एक हद तक ठीक भी लगता है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन होने के बावजूद प्रियंका गांधी राजनीति से दूर हैं। हालांकि उनके अंदर वो सभी खूबियां हैं जो एक बेहतरीन राजनेता में होनी चाहिए। कई बार अमेठी और रायबरेली में मां और भाई के चुनावी कैम्पेन के दौरान इसकी बानगी भी दिख जाती है। आज प्रियंका गांधी अपना 47 वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके व्यक्तित्व की खूबियां और जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

- प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ था। वो जब महज 12 साल की थी तभी उनकी दादी इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई। प्रियंका ने कड़ी सुरक्षा के बीछ घर पर ही पढ़ाई जारी रखी। बाद में उन्होंने बुद्धिस्ट स्टडीज में मास्टर्स किया। प्रियंका ने 1997 में 18 फरवरी को हिन्दू रीति रिवाज से बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से शादी की थी।

- 2004 में उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में प्रचार भी किया। साल 2009 में जब राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की सुगबुगाहट थी तो दबी जुबान में प्रियंका का नाम भी सामने आया। उन्हें ताबड़तोड़ इंटरव्यू करके ऐसी सभी संभावनाओं को खारिज कर दिया और राहुल गांधी के लिए रास्ता साफ किया।

- प्रियंका गांधी काम और लाइफ के बीच संतुलन बना कर चलती हैं। उनके एक बेटी और एक बेटा है। वो अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।

- प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपना पहला भाषण 16 साल की उम्र में दिया था। उनके अंदर वक्ताओं वाले गुण परिवार से मिले हैं। वो बेहद सौम्य स्वभाव की हैं लेकिन गलतियों को बर्दाश्त भी नहीं करती।

- आम जनता को प्रियंका में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है। कई बार कुछ कांग्रेस नेताओं ने भी दबी जुबान से इसका इजहार किया है।

English summary :
Priyanka Gandhi Birthday Special: Priyanka Gandhi I feel confident and calm.Priyanka Gandhi was born on January 12, 1972. When she was only 12 years old, her grandmother Indira Gandhi was assassinated. Priyanka continued her studies only at the home.


Web Title: Priyanka Gandhi Birthday Special: 5 qualities made better politician, interesting facts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे