ओडिशा में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की सड़क दुर्घटना में मौत

By भाषा | Published: November 26, 2021 03:38 PM2021-11-26T15:38:57+5:302021-11-26T15:38:57+5:30

Prisoner serving life sentence dies in road accident in Odisha | ओडिशा में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की सड़क दुर्घटना में मौत

ओडिशा में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की सड़क दुर्घटना में मौत

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 26 नवंबर (भाशा) दक्षिण ओडिशा के कई जिलों में नब्बे के दशक में आतंक का पर्याय रहे 50 वर्षीय सजायाफ्ता कैदी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी दिलीप नायक हादसे के वक्त पैरोल पर जेल से बाहर था। बृहस्पतिवार को सारधा बाली रोड पर अज्ञात वाहन और उसकी बाइक की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि नायक को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय अदालत ने हत्या के मामले में नायक को उम्रकैद की सजा सुनायी थी। वह गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में हत्या और डकैती के कई मामलों में संलिप्त रहा था।

नायक 1998 से ही जेल में बंद था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prisoner serving life sentence dies in road accident in Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे