पीएम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल योगा डे के दिन 21 जून को रांची में होंगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 8, 2019 02:38 PM2019-06-08T14:38:26+5:302019-06-08T14:38:26+5:30
इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे।
इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची में मौजूद होंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को बताया कि पीएम मोदी ने खुद इस बात की घोषणा की है कि वे 21 जून को रांची में होंगे। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जल्द ही दूसरे मंत्रियों का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।
इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मिलित होंगे।
Union Minister Prakash Javadekar: Prime Minister Narendra Modi had himself announced that he would be in Ranchi on June 21 (International Day of Yoga). Schedule of other ministers will be announced accordingly. pic.twitter.com/X46XjZW3S9
— ANI (@ANI) June 8, 2019
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा, मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर सुनील कुमार वर्णवाल के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।