पीएम नरेंद्र मोदी रूस के ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में होंगे मुख्य अतिथि, जानिए पूरी डीटेल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 14, 2019 05:46 AM2019-06-14T05:46:20+5:302019-06-14T05:46:35+5:30

इसी बीच भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्लादिवोस्तोक में होने जा रहे ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है।

prime minister narendra modi chief guest in economic forum | पीएम नरेंद्र मोदी रूस के ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में होंगे मुख्य अतिथि, जानिए पूरी डीटेल

पीएम नरेंद्र मोदी रूस के ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में होंगे मुख्य अतिथि, जानिए पूरी डीटेल

Highlightsजापान में होने जा रहे जी-20 समिट से इतर रूस, भारत और चीन की त्रिपक्षीय वार्ता होगी।गुरुवार को मोदी नेशिखर बैठक से अलग पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन  समिट में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान में गए हुए हैं। यहां उन्होंने समित से इतर चीन और रूस के राष्ट्रपति से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की है।

पीएम ने चीन को पाकिस्तान के  आतंक समर्थक रुख के बारे में बताया तो वहीं दूसरी तरफ रूस को अपना सबसे पुराना दोस्त बताकर शुक्रिया अदा भी किया। साथ ही पाक पीएम इमरान खान से इस सम्मेलन में मोदी ने दूरी बना कर रखी हुई है।

इसी बीच भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्लादिवोस्तोक में होने जा रहे ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी यह आमंत्रण स्वीकार किया है। इस पर इससे ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।इतना साफ है कि मोदी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

 जापान में होने जा रहे जी-20 समिट से इतर रूस, भारत और चीन की त्रिपक्षीय वार्ता होगी। गुरुवार को मोदी नेशिखर बैठक से अलग पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। साथ ही इस बातचीत में दोनों नेताओं ने कहा कि विश्वास पर आधारित पुराने रिश्ते को और मजबूत बनाने की जरूरत है।

विजय गोखले बताया है कि दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि यह नेतृत्व और जनता के बीच विश्वास पर आधारित एक पुराना रिश्ता है और इस रिश्ते को बनाए रखने प्रोत्साहन देने की जरूरत है।
 

Web Title: prime minister narendra modi chief guest in economic forum

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे