नागपुर के अस्पताल में आग से लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
By भाषा | Published: April 10, 2021 12:24 AM2021-04-10T00:24:20+5:302021-04-10T00:24:20+5:30
नयी दिल्ली, नौ अप्रैल नागपुर के एक अस्पताल में आग लगने से लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुख व्यक्त किया।
एक अधिकारी ने बताया कि शहर के वाडी इलाके में एक निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल से भड़की आग में चार लोगों की मौत हो गई।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘नागपुर के अस्पताल में आग लगने की घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजकर 10 मिनट पर लगी आग में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।