देखना है तो बड़े सपने देखो....बाल दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों की ऐसे हौसला अफजाई, दिया यह सुझाव

By भाषा | Published: November 14, 2022 05:16 PM2022-11-14T17:16:39+5:302022-11-14T17:27:18+5:30

बाल दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को एक खास सुझाव दी है। उन्होंने कहा है, ‘‘प्रत्येक नई पीढ़ी नई संभावनाएं और नए सपने लेकर आती है। यह प्रौद्योगिकी और सूचना क्रांति का नया युग है। बच्चे अब घरेलू, सामाजिक और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत हैं।’’

President Draupadi Murmu encouraged children Children's Day said Dream big if you want to see | देखना है तो बड़े सपने देखो....बाल दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों की ऐसे हौसला अफजाई, दिया यह सुझाव

फोटो सोर्स: ट्विटर @rashtrapatibhvn

Highlightsबाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को एक सुझाव दी है। उन्होंने बच्चों को कहा है कि वे नए एवं विकसित भारत के सपने देखें। यही नहीं उन्होंने अन्य लोगों को बच्चों से सीखने की भी सलाह दी है।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बच्चों को बड़े सपने देखने तथा नए एवं विकसित भारत के सपने देखने का सुझाव देते हुए कहा कि वे परिणाम की चिंता किए बिना कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहें और उन्हें बड़ी सफलता जरूर मिलेगी। 

आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने यह बात उस समय कही जब बाल दिवस के अवसर पर आज सुबह राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में बच्चे उनसे मिले आए थे। 

राष्ट्रपति ने बच्चों को क्या दिया संदेश

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने बचपन को जीवन की सबसे खूबसूरत अवस्था बताया और कहा, ‘‘प्रत्येक नई पीढ़ी नई संभावनाएं और नए सपने लेकर आती है। यह प्रौद्योगिकी और सूचना क्रांति का नया युग है। बच्चे अब घरेलू, सामाजिक और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत हैं।’’ 

राष्ट्रपति ने आगे कहा, "काम के साथ-साथ आपको प्रकृति और पर्यावरण की भी चिंता करनी चाहिए, इनके बिना हम जीवित नहीं रह सकते, पर्यावरण साथ में लेकर आए है और पर्यावरण के साथ ही हमें जिना पड़ेगा। भविष्‍य आपका है और उसके निर्माता भी आप ही है। आप जैसा पर्यावरण को रखेंगे, ऐसे ही आप सबको, हम सबको रहना पड़ेगा।"

ऐसे में मुर्मू ने कहा कि प्रौद्योगिकी के प्रादुर्भाव से ज्ञान एवं सूचना अब उनकी अंगुलियों पर हैं, यानी आसानी से उपलब्ध हैं। 

सभी को बच्चों से सिखने की भी दी सलाह

इस पर बोलते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा, ‘‘ऐसे में यह उनके (बच्चों के) लिए महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें सही मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करने का अधिक प्रयास करें और उन्हें विभिन्न गतिविधियों एवं चर्चाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। हम स्वयं बच्चों से काफी कुछ सीख सकते हैं।’’ 

यही नहीं राष्ट्रपति ने बच्चों को बड़े सपने देखने और नए एवं विकसित भारत के सपने देखने का सुझाव दिया और कहा कि आज के सपने कल हकीकत बन सकते हैं।
 

Web Title: President Draupadi Murmu encouraged children Children's Day said Dream big if you want to see

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे