राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस पीसी घोष को लोकपाल प्रमुख के रूप में दिलाई शपथ

By भाषा | Published: March 23, 2019 02:17 PM2019-03-23T14:17:02+5:302019-03-23T14:17:02+5:30

President administers oath to Justice PC Ghose as Lokpal chief | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस पीसी घोष को लोकपाल प्रमुख के रूप में दिलाई शपथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस पीसी घोष को लोकपाल प्रमुख के रूप में दिलाई शपथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को शनिवार को लोकपाल प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई। आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में शपथ दिलाई गई।’’ उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति घोष को 19 मार्च को देश के पहले लोकपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। 

जानिए कौन है पीसी घोष

पूर्व जस्टिस पीसी घोष का पूरा नाम  पिनाकी चंद्र घोष है। उनका जन्म 1952 में हुआ था। इनके पिता  शंभू चंद्र घोष भी जस्टिस थे। पीसी घोष 1997 में कलकत्ता हाईकोर्ट में जज बने। दिसंबर 2012 में वह आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। इसके बाद वो 8 मार्च 2013 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। वह  27 मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए थे। बता दें  कि जस्टिस पीसी घोष अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने शशिकला और अन्य को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया था। 

Web Title: President administers oath to Justice PC Ghose as Lokpal chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे