फर्नांडिस के लिए उडुपी के चर्च में हुई प्रार्थना सभा
By भाषा | Published: September 14, 2021 01:57 PM2021-09-14T13:57:15+5:302021-09-14T13:57:15+5:30
मेंगलुरु, 14 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस के लिए मंगलवार सुबह उडुपी के ‘मदर ऑफ सॉरोज चर्च’ में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। फर्नांडिस का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
उडुपी क्षेत्र के बिशप डॉ जेराल्ड आइजक लोबो के नेतृत्व में प्रार्थना सभा हुई तथा इसमें राज्य के मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी, पूर्व मंत्री विनय कुमार सोराके और प्रमोद मधवराज, पूर्व विधायक इवान डीसूजा तथा अन्य नेता शामिल हुए।
राज्य सरकार की ओर से मंत्री पुजारी, उडुपी जिला पुलिस अधीक्षक एन विष्णुवर्द्धन और जिला पंचायत के सीईओ नवीन भट्ट ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बिशप जेराल्ड आइजक ने फर्नांडिस ने अंतिम संस्कार की क्रियाएं कीं।
फर्नांडिस की पार्थिव देह ब्रह्मगिरि स्थित उनके पैतृक घर ले जाई गई और वहां से जिला कांग्रेस कार्यालय लाई गई जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।