शहीद हेमंत करकरे का अपमान कर घिरीं साध्वी प्रज्ञा ने बयान लिया वापस, राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा
By पल्लवी कुमारी | Published: April 19, 2019 07:44 PM2019-04-19T19:44:03+5:302019-04-19T19:44:03+5:30
बीजेपी ने पत्र जारी कर साध्वी प्रज्ञा के बयान को निजी बताया है। पार्टी ने मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे के बारे में कहा है कि बीजेपी ने उन्हें हमेशा शहीद का दर्जा दिया है।
मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे पर दिए बयान को वापस ले लिया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि वह अपने दिए बयानों को लेकर विपक्ष को मजबूत नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि उनका किसी शहीद का अपमान करने की कोई मंशा नहीं थी। उन्होंने बस उस दर्द को बयां किया जो जेल में उन्होंने सहा है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने दिए बयान के लिए माफी भी मांगी है।
Pragya Singh Thakur, BJP LS candidate from Bhopal, on her statement on Mumbai ATS Chief late Hemant Karkare: I felt that the enemies of the country were being benefited from it, therefore I take back my statement and apologize for it, it was my personal pain. pic.twitter.com/j7pzrKf6G5
— ANI (@ANI) April 19, 2019
राहुल गांधी ने की कड़ी आलोचना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे शहीद हैं, और उन्हें सम्मान जरूर मिलना चाहिए।
Hemant Karkare gave his life protecting India. He must be treated with respect.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 19, 2019
बीजेपी ने कहा साध्वी का निजी बयान
पार्टी ने मुंबई एटीएस (ATS)प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे के बारे में कहा है कि बीजेपी ने उन्हें हमेशा शहीद का दर्जा दिया है। पत्र भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। जिसमें लिखा है...
'भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि स्वर्गीय श्री हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। बीजेपी ने हमेशा उन्हें शहीद माना है। जहां तक साध्वी प्रज्ञा के इस संदर्भ में बयान का विषय है, वह उनका निजी बयान है, जो उन्होंने वर्षों तक शारीरिक और मानिसक प्रताड़ना के कारण दिया गया है।''
BJP releases statement over the remarks made against late Hemant Karkare by BJP LS candidate for Bhopal, Pragya Thakur; says, "BJP considers him a martyr. This is Sadhvi Pragya's personal statement which she might have given because of the mental & physical torture she had faced" pic.twitter.com/CNr5n5EbDl
— ANI (@ANI) April 19, 2019
क्या दिया था साध्वी प्रज्ञा ने बयान
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "मैंने कहा था तेरा यानी मुंबई ATS प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे का सर्वनाश होगा... ठीक सवा महीने में सूतक लगता है, जिस दिन मैं गई थी, उस दिन उसके सूतक लग गया था, और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।"
#WATCH Pragya Singh Thakur:Maine kaha tera (Mumbai ATS chief late Hemant Karkare) sarvanash hoga.Theek sava mahine mein sutak lagta hai. Jis din main gayi thi us din iske sutak lag gaya tha.Aur theek sava mahine mein jis din atankwadiyon ne isko maara, us din uska anth hua (18.4) pic.twitter.com/COqhEW2Bnc
— ANI (@ANI) April 19, 2019
बीजेपी ने लम्बे इंतजार के बाद भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ 2008 के मालेगांव विस्फोट मामलों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है।