टि्वटर पर प्रियंका व श्रीकांत शर्मा में तकरार, कहा-किसानों की जमीन हड़पने वाले ठग रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी पहले अपने गिरेबान में झांकें

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 4, 2019 04:44 PM2019-07-04T16:44:47+5:302019-07-04T16:44:47+5:30

प्रियंका गांधी के इस सवालिया ट्वीट पर यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लिखा, '70 साल शासन के बावजूद देश के 2.63 करोड़ घरों को बिजली देने में विफल, अंधकार की प्रतीक भ्रष्ट कांग्रेस यूपी की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाने से पहले आत्मचिंतन करे।

Power Minister of Uttar Pradesh, Shrikant Sharma attack priyanka gandhi vadra. | टि्वटर पर प्रियंका व श्रीकांत शर्मा में तकरार, कहा-किसानों की जमीन हड़पने वाले ठग रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी पहले अपने गिरेबान में झांकें

प्रियंका गांधी के एक ट्वीट के जवाब में बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लगातार तीन ट्वीट किए और प्रियंका गांधी के पूरे परिवार को घेरे में लिया। 

Highlightsसपा, बसपा और उनकी मिलीभगत वाली सरकारों में अंधकार का पर्याय बन चुका उत्तर प्रदेश, अब ऊर्जावान उत्तम प्रदेश है।दूसरा ट्वीट आया जिसके जरिए उन्होंने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को भी निशाने पर लिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि यह 'अंगूर खट्टे हैं' का मामला है।

योगी आदित्यनाथ के बाद उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव के बाद लगातार यूपी सरकार पर हमला कर रही हैं। कानून व्यवस्था से लेकर हेल्थ और बिजली पर अटैक कर रही हैं। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'लोकसभा चुनाव में झूठ का ढोल पीटा कि घर-घर में बिजली कनेक्शन हो गया। मगर यूपी में 18 लाख परिवार अभी भी बिना बिजली कनेक्शन हैं और लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। सौभाग्य योजना का असली नाम वोटभाग्य योजना था। जनता से बीजेपी सरकार ने इतना बड़ा झूठ क्यों बोला?'


इसके जवाब में बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पलटवार किया है। प्रियंका गांधी के एक ट्वीट के जवाब में बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लगातार तीन ट्वीट किए और प्रियंका गांधी के पूरे परिवार को घेरे में लिया। 

70 साल शासन के बावजूद देश के 2.63 करोड़ घरों को बिजली देने में विफल

प्रियंका गांधी के इस सवालिया ट्वीट पर यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लिखा, '70 साल शासन के बावजूद देश के 2.63 करोड़ घरों को बिजली देने में विफल, अंधकार की प्रतीक भ्रष्ट कांग्रेस यूपी की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाने से पहले आत्मचिंतन करे। प्रदेश में सिर्फ 2 सालों में 1 करोड़ से ज्यादा इच्छुक परिवारों व 1.30 लाख से ज्यादा मजरों को अंधेरे से आजादी मिली है।' 


प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को भी निशाने पर लिया

ऊर्जा मंत्री एक ट्वीट पर नहीं थमे। इसके तुरंत बाद उनका दूसरा ट्वीट आया जिसके जरिए उन्होंने प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को भी निशाने पर लिया। श्रीकांत शर्मा ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'हरियाणा और राजस्थान के किसानों की जमीन हड़पने वाले ठग रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका रॉबर्ट वाड्रा बीजेपी सरकार पर झूठे आरोप मढ़ने से पहले अपने गिरेबान में झांकें।

एसपी, बीएसपी और उनकी मिलीभगत वाली सरकारों में अंधकार का पर्याय बन चुका उत्तर प्रदेश, अब ऊर्जावान उत्तम प्रदेश है।' 

योगी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने पर प्रियंका गांधी वाड्रा पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि यह 'अंगूर खट्टे हैं' का मामला है। योगी ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा , ‘‘कांग्रेस नेता कानून व्यवस्था तथा अन्य मुद्दों पर ट्वीट करके मेरी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं लेकिन दरअसल यह मामला ‘अंगूर खट्टे हैं’ का है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका की पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गये इसलिये दिल्ली, इटली या इंग्लैंड मे बैठकर सुर्खियों में रहने के लिये वह कुछ न कुछ टिप्पणी तो करेंगी ही। गौरतलब है कि प्रियंका ने शनिवार को प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए कहा था कि आए दिन आपराधिक वारदात हो रही हैं लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

क्या सरकार ने अपराधियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है? योगी ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन आया है। अच्छी कानून व्यवस्था के चलते हमारा प्रदेश निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बना है और यहां भारी मात्रा में निवेश हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को प्रतिमाह उद्यमियों की स्थानीय स्तर की समस्याओं का मुस्तैदी से समाधान करने के निर्देश दिये हैं।

निवेशकों को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने कदम उठाये हैं। अब किसी भी निवेशक को लखनऊ आने की जरूरत नहीं है। निवेशक अपनी सम्पूर्ण जानकारी आनलाइन देकर लाभ उठा सकता है। योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद प्रशासनिक सक्रियता को निरन्तर बनाए रखने के लिए वह लगातार मंडलों का दौरा कर रहे हैं।

बेहतर शासन के लिये जिला प्रशासन को और चुस्त और दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। 

Web Title: Power Minister of Uttar Pradesh, Shrikant Sharma attack priyanka gandhi vadra.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे