पंजाब में पराली जलाने के मुद्दे ने लिया सियासी रूप, केंद्रीय मंत्री ने कहा- 'आप' ने दिल्ली को 'गैस चेंबर' में तब्दील कर दिया, भगवंत मान ने किया पलटवार

By अनिल शर्मा | Published: November 3, 2022 08:20 AM2022-11-03T08:20:53+5:302022-11-03T08:33:06+5:30

मनोहर लाल खट्टर ने मान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह किसानों को भड़काने के साथ-साथ केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता खट्टर ने पराली जलाने के मुद्दे पर मान द्वारा दिए जा रहे बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Politics over stubble burning in Punjab Union Minister said AAP has turned Delhi into gas chamber Bhagwant Mann | पंजाब में पराली जलाने के मुद्दे ने लिया सियासी रूप, केंद्रीय मंत्री ने कहा- 'आप' ने दिल्ली को 'गैस चेंबर' में तब्दील कर दिया, भगवंत मान ने किया पलटवार

पंजाब में पराली जलाने के मुद्दे ने लिया सियासी रूप, केंद्रीय मंत्री ने कहा- 'आप' ने दिल्ली को 'गैस चेंबर' में तब्दील कर दिया, भगवंत मान ने किया पलटवार

Highlightsकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि संगरूर में पिछले साल के मुकाबले इस बार पराली जलाने के मामलों में 139 प्रतिशत की वृद्धि हुई है भूपेंद्र यादव ने कई ट्वीट कर प्रदूषण के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की आलोचना की। भगवंत मान ने केंद्र से सवाल किया कि वह हरियाणा जैसे आसपास के क्षेत्रों के बारे में क्यों नहीं बोलता।

चंडीगढ़ः काफी प्रयासों के बावजूद पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आई। राज्य में पराली जलाने के मामले पिछले साल की गिनती को पार कर लिया है। इसके साथ ही इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और केंद्र में काबिज भाजपा इसको लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। 

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर जहां केंद्र को जिम्मेदार ठहराया तो वहीं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में 2021 की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने राष्ट्रीय राजधानी को 'गैस चेंबर' में तब्दील कर दिया है।

भगवंत मान ने खेत में पराली जलाने के लिए पंजाब के किसानों को ‘लक्षित’ करने के लिए बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब निरस्त कर दिये गए कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल के आंदोलन व उसके ‘अहंकार’ को तोड़ने का बदला राज्य के किसानों से लेना चाहती है।

प्रदूषण के लिए राज्य के किसानों को ‘बदनाम’ करने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए मान ने केंद्र से सवाल किया कि वह हरियाणा जैसे आसपास के क्षेत्रों के बारे में क्यों नहीं बोलता। खट्टर ने पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब को हरियाणा के नक्शेकदम पर चलना चाहिए और किसानों को पराली प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साल हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 25 फीसदी की कमी आई है।

मनोहर लाल खट्टर ने मान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह किसानों को भड़काने के साथ-साथ केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता खट्टर ने पराली जलाने के मुद्दे पर मान द्वारा दिए जा रहे बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। खट्टर ने कहा कि मान पराली जलाने का समाधान खोजने की बजाय आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने ही निर्वाचन क्षेत्र संगरूर में किसानों को राहत देने में विफल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक संगरूर में पिछले वर्ष 15 सितंबर से दो नवंबर के दौरान पराली जलाने की 1,266 घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन इस बार इसमें 139 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह संख्या बढ़कर 3,025 हो गयी है। भूपेंद्र यादव ने कई ट्वीट कर प्रदूषण के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, "घोटाला वहीं है जहां आम आदमी पार्टी है। पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने पंजाब को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए 1,347 करोड़ रुपये दिए। राज्य ने 1,20,000 मशीनें खरीदीं।

 

Web Title: Politics over stubble burning in Punjab Union Minister said AAP has turned Delhi into gas chamber Bhagwant Mann

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे