पुलिस को हरियाणा में दिखी अमृतपाल सिंह की लास्ट लोकेशन, जल्द पकड़ा जाएगा खालिस्तानी समर्थक, पंजाब पुलिस ने किया दावा
By रुस्तम राणा | Published: March 23, 2023 06:07 PM2023-03-23T18:07:53+5:302023-03-23T19:26:07+5:30
पंजाब पुलिस के मुताबिक खालिस्तानी समर्थक की लास्ट लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। हरियाणा पुलिस की मदद से एक महिला बलजीत कौर को अमृतपाल को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को हरियाणा में दिखी अमृतपाल सिंह की लास्ट लोकेशन, जल्द पकड़ा जाएगा खालिस्तानी समर्थक, पंजाब पुलिस ने किया दावा
चंडीगढ़: मोस्ट वान्डेट अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बड़ा दावा किया है। गुरुवार को गिल ने मीडिया को इस ऑपरेशन का अपडेट देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। पंजाब पुलिस के मुताबिक खालिस्तानी समर्थक की लास्ट लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है।
गिल ने कहा कि हरियाणा पुलिस की मदद से एक महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार किया गया। महिला से पता चला कि 19 मार्च की रात पापलप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह दोनों वहीं रुके थे। महिला पापलप्रीत को पिछले दो साल से अधिक समय से जानती है और वह वहां कई बार रह चुका है। उन्होंने कहा कि वहां रात रुकने के बाद अगले दिन वहां से चले गए। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लेंगे।
वहीं पंजाब आईजीपी ने कहा कि जितनी भी गतिविधियां और परिस्थितियां हैं उससे यही साबित हो रहा है कि वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। हमारे पास जितने साक्ष्य आए हैं उससे साबित होता है कि उसका संपर्क सीमा पार (लोगों) से था। उन्होंने कहा हम केंद्र की सारी एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में किसी भी बेकसूर लोगों को गिरफ्तार नहीं करेगी और करेगी भी तो उनको सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने अलग-अलग जगहों से 207 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 30 लोगों को आपराधिक मामलों के तहत गिरफ़्तार किया है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वह घर जहां अमृतपाल सिंह और पापलप्रीत सिंह 19 मार्च की रात रुके थे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार किया है। https://t.co/jH48F74qzopic.twitter.com/p15l35Ux56