नोएडा में पुलिस ने कथित भू-माफिया को गिरफ्तार किया

By भाषा | Published: November 20, 2020 01:43 PM2020-11-20T13:43:31+5:302020-11-20T13:43:31+5:30

Police arrested alleged land mafia in Noida | नोएडा में पुलिस ने कथित भू-माफिया को गिरफ्तार किया

नोएडा में पुलिस ने कथित भू-माफिया को गिरफ्तार किया

नोएडा, 20 नवंबर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिस पर कथित तौर पर हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में प्लॉट काटने का आरोप है।

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर हबीब पुत्र रियाजुद्दीन निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि हबीब एक कुख्यात भू-माफिया है तथा उसने हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में प्लॉट देने के नाम पर लोगों से लाखों रूपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police arrested alleged land mafia in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे