पीएनबी घोटालाः इंटरपोल ने नीरव मोदी के भाई नेहल के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

By भाषा | Published: September 13, 2019 01:03 PM2019-09-13T13:03:33+5:302019-09-13T13:03:33+5:30

ईडी ने इस मामले में दायर किए गए आरोपपत्र में नेहल को नामजद किया है और उस पर सबूतों को नष्ट करने का आरोप है।

PNB scam: Red Corner notice issued against Neerav Modi's brother Nehal | पीएनबी घोटालाः इंटरपोल ने नीरव मोदी के भाई नेहल के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

पीएनबी घोटालाः इंटरपोल ने नीरव मोदी के भाई नेहल के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

इंटरपोल ने दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि धन शोधन के आरोपों पर बेल्जियम के नागरिक नेहल (40) के खिलाफ वैश्विक गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। धन शोधन मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

आरसीएन के अनुसार, नेहल दीपक मोदी का जन्म बेल्जियम के एंटवर्प में हुआ और वह अंग्रेजी, गुजराती तथा हिंदी भाषाएं जानता है। ईडी ने इस मामले में दायर किए गए आरोपपत्र में नेहल को नामजद किया है और उस पर सबूतों को नष्ट करने का आरोप है।

नीरव मोदी और उनके अंकल मेहुल चोकसी पर भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी के मुख्य षड्यंत्रकारी होने का आरोप है। यह बैंक धोखाधड़ी पिछले साल सामने आयी थी। आरोप है कि इस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक से करीब 14,000 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

Web Title: PNB scam: Red Corner notice issued against Neerav Modi's brother Nehal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे