लोकसभा चुनाव में BJP की जीत पर मोदी के ट्वीट को इस साल सबसे अधिक मिले रीट्वीट और लाइक

By भाषा | Published: December 11, 2019 05:28 AM2019-12-11T05:28:05+5:302019-12-11T05:28:05+5:30

इस साल लोकसभा चुनाव के लिये हैशटेग लोकसभा इलेक्शन 2019 भारत में इस साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया हैशटैग रहा। इसके बाद हैशटैग चंद्रयान2, हैशटैग सीडब्ल्यूसी19, हैशटैग पुलवामा और हैशटैग आर्टिकल 370 का नंबर आता है।

PM Narendra Modi's tweet on victory of BJP in LS elections most liked on Twitter this year | लोकसभा चुनाव में BJP की जीत पर मोदी के ट्वीट को इस साल सबसे अधिक मिले रीट्वीट और लाइक

File Photo

Highlightsमई 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट को इस साल भारत में सबसे ज्यादा री-ट्वीट और लाइक किया गया।यह जानकारी ट्विटर ने मंगलवार को दी।

मई 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए ट्वीट को इस साल भारत में सबसे ज्यादा री-ट्वीट और लाइक किया गया। यह जानकारी ट्विटर ने मंगलवार को दी। ट्विटर ने एक बयान में कहा, "लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए ट्वीट हैशटैग लोकसभा इलेक्शंस 2019 को इस साल सबसे अधिक (1.17 लाख) बार री-ट्वीट किया गया और इसे सबसे अधिक (4.2 लाख) लाइक मिले, जिससे यह भारत में गोल्डन ट्वीट बन गया।"

इसके अलावा इस साल लोकसभा चुनाव के लिये हैशटेग लोकसभा इलेक्शन 2019 भारत में इस साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया हैशटैग रहा। इसके बाद हैशटैग चंद्रयान2, हैशटैग सीडब्ल्यूसी19, हैशटैग पुलवामा और हैशटैग आर्टिकल 370 का नंबर आता है।

मनोरंजन जगत में अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन का हैंडल शीर्ष पर जबकि अभिनेत्रियों में सोनाक्षी सिन्हा का हैंडल शीर्ष पर रहा। खेल जगत में एम एस धोनी को जन्मदिन की बधाई देने वाला विराट कोहली के ट्वीट को सबसे अधिक बार री-ट्वीट किया गया। इस ट्वीट को 45,000 से अधिक बार री-ट्वीट किया गया और इसे 4.12 लाख लाइक मिले।

Web Title: PM Narendra Modi's tweet on victory of BJP in LS elections most liked on Twitter this year