उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः पीएम मोदी के करीबी एके शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा के नए उपाध्यक्ष, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 19, 2021 06:25 PM2021-06-19T18:25:59+5:302021-06-19T19:55:01+5:30

एके शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय एवं राज्य नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता मित्रों के सहयोग से समाज, प्रदेश एवं देश की सेवा करता रहूँगा।

pm Narendra Modi's close Former bureaucrat AK Sharma Made UP BJP Vice President Role As Minister | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः पीएम मोदी के करीबी एके शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा के नए उपाध्यक्ष, देखें लिस्ट

सिंह ने सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। (फाइल फोटो)

Highlightsशर्मा को भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाया।स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी में एक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं।

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले पूर्व नौकरशाह एके शर्मा को उत्तर प्रदेश में बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

हफ्तों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शर्मा को यूपी में मंत्री बनाया जाएगा। उन्हें इस साल की शुरुआत में COVID-19 के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी भेजा गया था। शर्मा का गृहनगर मऊ है।

राष्ट्रीय एवं राज्य नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद

एके शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय एवं राज्य नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता मित्रों के सहयोग से समाज, प्रदेश एवं देश की सेवा करता रहूँगा।

गौरतलब है कि ए के शर्मा गुजरात कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे और उन्होंने लंबे समय तक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ कार्य किया है। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और शर्मा को भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाया।

केंद्रीय नेतृत्व से फीडबैक लिया था

भाजपा उत्तर प्रदेश चुनाव मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और स्वतंत्र देव सिंह के राज्य अध्यक्ष के रूप में लड़ेगी। भाजपा नेता बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात की और केंद्रीय नेतृत्व से फीडबैक लिया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी में एक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं। इसके अलावा सिंह ने सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व नौकरशाह ए के शर्मा सदस्य विधान परिषद (मऊ) को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अर्चना मिश्रा (लखनऊ) एवं अमित वाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

शर्मा को संगठन में उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया

माना जा रहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शर्मा को संगठन में उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। ऐसी अटकलें तेज थीं कि शर्मा को प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में मंत्री बनाया जा सकता है लेकिन भाजपा में 'एक व्यक्ति-एक पद' के सिद्धांत के चलते इन अटकलों पर भी विराम लग गया है।

मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा

सिंह ने शनिवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को भाजपा युवा मोर्चा, गीताशाक्य राज्यसभा सदस्‍य (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

Web Title: pm Narendra Modi's close Former bureaucrat AK Sharma Made UP BJP Vice President Role As Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे