अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, पढ़ें ट्वीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 22, 2019 09:50 AM2019-10-22T09:50:31+5:302019-10-22T09:54:00+5:30

Aamit Shah 55th birthday: अमित शाह मंगलवार (22 अक्टूबर) को 55 साल के हो गए। उन्होंने लिखा कि कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

PM NARENDRA modi wishes amit shah on his 55th birthday on twitter | अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, पढ़ें ट्वीट

PM NARENDRA modi wishes amit shah on his 55th birthday on twitter

Highlights अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 कोमुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल चंद्र शाह और माता का नाम कुसुमबेन है।

देश के गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज (22 अक्टूबर) को जन्मदिन है। अमित शाह आज 55 साल के हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर अमित शाह को बधाई दी है। 

उन्होंने लिखा कि कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।

अमित शाह के जन्मदिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जुझारू, परिश्रमी एवं कुशल रणनीतिकार तथा मंत्रिमंडल में साथ काम करने वाले अमित शाह को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएँ। देश के गृहमंत्री के रूप में वे आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मज़बूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु होने की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।


बता दें कि अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 कोमुंबई के संपन्न गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल चंद्र शाह और मां का नाम कुसुमबेन है। अमित शाह वर्तमान में देश के गृह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी का 'चाणक्य' कहा जाता है।   

Web Title: PM NARENDRA modi wishes amit shah on his 55th birthday on twitter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे