लाल किले से पीएम मोदी ने चीन और पाकिस्तान को चेताया, कहा- देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 15, 2020 09:51 AM2020-08-15T09:51:15+5:302020-08-15T09:51:15+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से लगातार सातवीं बार राष्ट्र तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत , मेक इन इंडिया, कोरोना के समय में डिजिटल भारत अभियान की भूमिका हर मुद्दे पर अपनी बात रखी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान सर्वोपरि है और जिसने भी इस पर आंख उठाई, देश ने उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच चीन के बिना नाम लिए हुए हा, भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है।
लेकिन LOC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आँख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है: PM @narendramodi#AatmaNirbharBharat
— PMO India (@PMOIndia) August 15, 2020
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, नियंत्रण रेखा (LOC) से लेकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है।
लेकिन LOC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आँख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है: PM @narendramodi#AatmaNirbharBharat
— PMO India (@PMOIndia) August 15, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आतंकवाद हो या विस्तारवाद, भारत आज इनका डटकर मुकाबला कर रहा है।
जानिए पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा?
पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में भारत को 192 में से 184 देशों के मिले समर्थन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दर्शाता है कि आज दुनिया का भारत पर विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, विश्व के 192 में से 184 देशों का भारत को समर्थन मिलना हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व की बात है। विश्व में कैसे हमने अपनी पहुंच बनाई है यह उसका उदाहरण है। यह तभी संभव होता है जब भारत खुद मजबूत हो, भारत सशक्त हो, भारत सुरक्षित हो।
मोदी ने कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ चाहे वे हमसे जमीन से जुड़े हों या समंदर से, हम अपने संबंधों को और विश्वास के साथ जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, भारत का लगातार प्रयास है कि अपने पड़ोसी देशों के साथ अपने सदियों पुराने सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक रिश्तों को और गहराई दे।
उन्होंने दक्षिण एशिया के देशों का आह्वान करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में जितनी शांति होगी, जितना सौहार्द्र होगा, वह मानवता के काम आएगा। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया का हित इसमें समाहित है। (पीटीआई- भाषा इनपुट के साथ)