PM नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने भी किया याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 27, 2020 09:51 AM2020-05-27T09:51:22+5:302020-05-27T09:52:48+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। पंडित नेहरू ने अगस्त 1947 से मई 1964 तक देश की कमान संभाली थी।

PM Narendra modi tributes to indias first PM Pandit Jawaharlal Nehru on his death anniversary | PM नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने भी किया याद

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि

Highlightsप्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने दी पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलिपंडित नेहरू का निधन आज के दिन साल 1964 में हो गया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर पंडित नेहरू को याद किया। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने अगस्त 1947 से मई 1964 तक देश की कमान संभाली थी। नेहरू का निधन 1964 में हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया, 'हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।' 

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और देश के अन्य बड़े नेताओं ने भी पंडित नेहरू को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'पंडित जवाहर लाल नेहरू जी एक बहादुर स्वंतत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता और हमारे पहले प्रधानमंत्री थे। वे एक दूरदर्शी थे और देश को ऐसे बड़े संस्थान दिए जो वक्त पर हमारे काम आ सके। उनकी पुण्यतिथि पर मैं देश के इस महान बेटे को नमन करता हूं।'

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से भी जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने 1947 से 1964 के बीच पीएम पद संभाला। 27 मई 1964 को पंडित नेहरू की तबीयत खराब हो गई और और दो बजे उनका निधन हो गया।

Web Title: PM Narendra modi tributes to indias first PM Pandit Jawaharlal Nehru on his death anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे