हिमाचल प्रदेश: BJP सरकार के एक साल पूरा होने पर PM मोदी बोले- पहाड़ का पानी और जवानी आ रही है काम

By धीरज पाल | Published: December 27, 2018 02:03 PM2018-12-27T14:03:58+5:302018-12-27T14:03:58+5:30

इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा कहा जाता है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ी की जवानी कभी पहाड़ के काम में नहीं आती है।

PM Narendra Modi address in Dharamshala,Himachal Pradesh on one year complete bjp government | हिमाचल प्रदेश: BJP सरकार के एक साल पूरा होने पर PM मोदी बोले- पहाड़ का पानी और जवानी आ रही है काम

हिमाचल प्रदेश: BJP सरकार के एक साल पूरा होने पर PM मोदी बोले- पहाड़ का पानी और जवानी आ रही है काम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर बृहस्पतिवार को धर्मशाला में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा कहा जाता है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ी की जवानी कभी पहाड़ के काम में नहीं आती है। लेकिन आज यहां की सरकार ने ऐसा काम किया है कि पहाड़ का पानी भी पहाड़ के काम आ रही है और पहाड़ की जवानी भी पहाड़ के काम आ रही है। 


पीएम मोदी ने कहा एक समय में कांग्रेस OROP के नाम पर देश के जवानों को मूर्ख बनाने का काम करती थी, वहीं काम आज कांग्रेस देश के किसानों के साथ कर रही है, पहले कांग्रेस ने जवानों से झूठ बोला और अब किसानों से बोल रही है।



 

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, भाजपा के राज्य प्रभारी मंगल पांडेय और राज्य भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह बुधवार को धर्मशाला पहुंचे और रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

राज्य के ‘‘सर्वांगीण और समान विकास’’ के प्रति लोगों के सहयोग के लिए ठाकुर ने उनका आभार जताया। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए राज्य को करोड़ों रुपये की वित्तीय मदद देने को लेकर मोदी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल ‘‘काफी सफल और उपलब्धियों से भरा’’ रहा है।

एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष जैसी नई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर समाज के हर तबके को लाभ पहुंचाने का बेहतरीन प्रयास किया है। ठाकुर ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा शुरू किया गया जन मंच कार्यक्रम आम आदमी की शिकायतों और मांगों को तुरंत पूरा करने के लिए वरदान साबित हुआ है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र को आय सीमा से परे 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने के राज्य सरकार के निर्णय से राज्य में एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने राज्य में 63 विधानसभाओं का दौरा किया जिससे उनको जनता से सीधे रू-ब-रू होने का मौका मिला।


 

Web Title: PM Narendra Modi address in Dharamshala,Himachal Pradesh on one year complete bjp government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे