PM Modi Birthday 2022: 72 साल के हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति, राहुल गांधी और अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 17, 2022 09:46 AM2022-09-17T09:46:30+5:302022-09-17T10:21:46+5:30
पीएम मोदी के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है, ‘‘मोदी जी की दूरदर्शिता एवं नेतृत्व में नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है। मोदी जी ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बनायी है, जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है।’’
PM Modi Birthday 2022: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को 72वें जन्मदिन पर कई नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके जन्मदिन पर अक्सर विकासात्मक पहल की जाती है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘सेवा’ गतिविधियां शुरू करती है। आपको बता दें कि मोदी आज विविध क्षेत्रों के चार कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। वह नामीबिया से लाए चीतों को मध्य प्रदेश के एक राष्ट्रीय उद्यान में भी छोड़ेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की दी बधाई
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्र निर्माण का कार्य आगे बढ़ता रहे। मोदी के मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके नेतृत्व एवं प्रशासनिक कौशल की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2022
अमित शाह ने भी पीएम मोदी को विश किया है हैप्पी बर्थडे
गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को भारतीय संस्कृति का संवाहक बताया, जिन्होंने देश को अपनी मूल जड़ों से जोड़ हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है।
देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2022
मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।
शाह ने कहा, ‘‘मोदी जी की दूरदर्शिता एवं नेतृत्व में नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है। मोदी जी ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बनायी है, जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। गृह मंत्री ने उन्हें सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माता बताया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है तथा वह भारत के मान और सम्मान को नई बुलंदी पर लेकर गए हैं। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में राजनीति को नया आयाम दिया है और विकास के साथ गरीब कल्याण को भी पूरा महत्व दिया है।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, श्री @narendramodi को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मज़बूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊँचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2022
आपको बता दें कि युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे मोदी को भारतीय जनता पार्टी के संगठन में शामिल किया गया और बाद में वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। भाजपा ने उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार- 2002, 2007 और 2012 में- गुजरात विधानसभा चुनाव और फिर 2014 तथा 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।
राहुल गांधी और शशि थरूर ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।''
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, "प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनायें। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना है। आशा करता हूं कि वह हमारे नागरिकों के जीवन से अंधेरे को मिटाने और प्रगति, विकास और सामाजिक सद्भाव का उजाला लाने के लिए काम करेंगे।"
Wishing PM Narendra Modi a happy birthday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2022
सचिन पायलट ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा , "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।मैं आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।" प्रधानमंत्री मोदी आज 72 साल के हो गए हैं।