जयललिता की 71 वीं जयंती पर पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि, अन्नाद्रमुक ने प्रचार वाहन किया रवाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 24, 2019 06:59 PM2019-02-24T18:59:45+5:302019-02-24T19:01:02+5:30

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम ने यहां अन्नाद्रमुक मुख्यालय में 71 किग्रा का केक काटा। इसके बाद उन्होंने एक प्रचार वाहन को रवाना किया जिसका उद्देश्य लोगों को अन्नाद्रमुक और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना है।

PM Modi, Amit Shah Pay Tribute to Jayalalithaa on 71st Birth Anniversary | जयललिता की 71 वीं जयंती पर पीएम मोदी और शाह ने दी श्रद्धांजलि, अन्नाद्रमुक ने प्रचार वाहन किया रवाना

जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को हुआ था। 5 दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया था।

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की 71वीं जयंती पर रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को हुआ था। 5 दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया था।

मोदी ने ट्वीटर पर एक ट्वीट में लिखा- 'जयललिता जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। तमिलनाडु के विकास के प्रति उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। एक अच्छी प्रशासक और दयालु नेता, उनके कल्याणकारी उपायो ने अनगिनत गरीब लोगों को लाभान्वित किया।'


अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जयललिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'मैं जयललिता जी को उनकी जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गरीबों की सेवा के उनके जुनून और प्रतिबद्धता ने तमिलनाडु में हाशिए पर रहे लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया। वह पीढ़ियों तक अम्मा के रूप में याद की जाती रहेंगी।'



अन्नाद्रमुक ने प्रचार वाहन किया रवाना

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम ने यहां अन्नाद्रमुक मुख्यालय में 71 किग्रा का केक काटा।  इसके बाद उन्होंने एक प्रचार वाहन को रवाना किया जिसका उद्देश्य लोगों को अन्नाद्रमुक और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना है।

अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता ने सोने की अंगूठी भेंट की

अन्नाद्रमुक की दिवंगत प्रमुख जे. जयललिता के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को एक सरकारी अस्पताल में जन्में बच्चों को अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं मत्स्यपालन मंत्री डी जयकुमार ने सोने की अंगूठी भेंट की। अन्नाद्रमुक के मुख्यालय में एक मेडिकल शिविर का भी आयोजन किया गया।

Web Title: PM Modi, Amit Shah Pay Tribute to Jayalalithaa on 71st Birth Anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे