प्रधानमंत्री ने अवनि लेखरा को कांस्य जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Published: September 3, 2021 11:25 AM2021-09-03T11:25:09+5:302021-09-03T11:25:09+5:30

PM congratulates Avani Lekhara on winning bronze | प्रधानमंत्री ने अवनि लेखरा को कांस्य जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने अवनि लेखरा को कांस्य जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा को बधाई दी और कहा कि उनके शानदार प्रदर्शन से उन्हें बहुत खुशी हुई।लेखरा ने पैरालंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘तोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए गौरव का एक और क्षण। अवनि लेखरा के शानदार प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हूं। देश के लिए कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाइयां। भविष्य के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’’ 19 वर्षीय अवनि ने इससे पहले इतिहास रचते हुए आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने भारत को पैरालंपिक में निशानेबाजी का पहला पदक दिलाया था।अवनि की रीढ़ की हड्डी में 2012 में हुई एक कार दुर्घटना में चोट लगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM congratulates Avani Lekhara on winning bronze

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे