असम के वरिष्ठ मंत्री का दावा, रोहिंग्या मुसलमानों को राज्य में घुसाने के लिए हो रही सुनियोजित कोशिश

By भाषा | Published: February 23, 2019 05:36 AM2019-02-23T05:36:26+5:302019-02-23T05:36:26+5:30

असम के वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि कुछ निहित स्वार्थों वाले संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को राज्य में घुसाने की सुनियोजित कोशिश कर रहे हैं

planned arrangement for rohingya muslims to enter assam senior minister himanta vishwa sharma claim | असम के वरिष्ठ मंत्री का दावा, रोहिंग्या मुसलमानों को राज्य में घुसाने के लिए हो रही सुनियोजित कोशिश

असम के वरिष्ठ मंत्री का दावा, रोहिंग्या मुसलमानों को राज्य में घुसाने के लिए हो रही सुनियोजित कोशिश

असम के वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि कुछ निहित स्वार्थों वाले संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को राज्य में घुसाने की सुनियोजित कोशिश कर रहे हैं और नागरिकता विधेयक के खिलाफ हालिया प्रदर्शनों से उन्हें समर्थन मिला है। 

राज्य के वित्त मंत्री शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हाल में 75 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया। इसमें से अधिकतर को होजाई, लामडिंग, कछार और करीमगंज जिले से पकड़ा गया। 

उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में करीमगंज में ही इस तरह की 30 गिरफ्तारी हो चुकी है।

शर्मा ने दावा किया कि पिछले कुछ दशकों में इन जिलों में आबादी की रूपरेखा में बदलाव हुआ है और राज्य की आबादी के ढांचे में बदलाव के लिए शायद यह किया जा रहा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को असम में प्रवेश कराने की ताक में है और उनसे चंदा उगाहने के लिए एक नेटवर्क विकसित किया गया है।’’ 

मंत्री ने कहा कि नागरिकता विधेयक के खिलाफ आंदोलन ने ऐसी कोशिश कर रहे संगठनों की मदद ही की है। 

Web Title: planned arrangement for rohingya muslims to enter assam senior minister himanta vishwa sharma claim

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे