'कहीं ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा' क्षेत्रीय पार्टी की भूमिका पर पीयूष गोयल ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2019 04:56 PM2019-12-10T16:56:52+5:302019-12-10T16:56:52+5:30

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था। जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

Piyush Goyal remembers Atal Bihari Vajpayee on the role of regional party in Lokmat Parliamentary Awards | 'कहीं ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा' क्षेत्रीय पार्टी की भूमिका पर पीयूष गोयल ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

'कहीं ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा' क्षेत्रीय पार्टी की भूमिका पर पीयूष गोयल ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

Highlightsरेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, पूर्व में कमजोर नेतृत्व के चलते देश की छवि बिगड़ी है। भ्रष्टाचार हुआ जिससे अंतराष्ट्रीय स्तर पर छवि गिरी है।महाराष्ट्र की सरकार  पर तंज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि शिवसेना जिसके विरोध में थी आज उसकी की गोद में जाकर बैठ गई है।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका' पर अपनी बात रखी। पीयूष गोयल ने कहा कि देश में राष्ट्रीय पार्टी का होना बहुत जरूरी है। क्षेत्रीय दलों से देश कभी विकास नहीं कर सकता है। वह सिर्फ राष्ट्रीय पार्टी का साथ देकर विकास में हाथ बढ़ा सकती है। इसी बीच पीयूष गोयल ने कहा, अगर क्षेत्रीय दलों की भूमिका की बात करूं तो मुझे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक बात याद आती है, जब उन्होंने कहा था कि 'कहीं ईंट कहीं का रोड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा'। पीयूष गोयल ने कहा कि ऐसी पार्टी जिनकी सोच एक नहीं है, जिनकी विचारा धारा एक नहीं है। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, पूर्व में कमजोर नेतृत्व के चलते देश की छवि बिगड़ी है। भ्रष्टाचार हुआ जिससे अंतराष्ट्रीय स्तर पर छवि गिरी है। इसलिए  क्षेत्रीय पार्टी घातक है। 

महाराष्ट्र की सरकार  पर तंज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि शिवसेना जिसके विरोध में थी आज उसकी की गोद में जाकर बैठ गई है। अपनी विचारधार से अलग जाकर उन्होंने सरकार बनाई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, महाराष्ट्र में भाजपा को जीत मिली है, बाकी तीनों दलों को हार मिली है। 

जानें लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड के बारे में

संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दिए जाएंगे। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

जिन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाना है उनमें लोकसभा और राज्यसभा से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद और प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह से पूर्व दोपहर 2 बजे से आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में ही कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। जिसका विषय है 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका'। 

इस विषय पर विचार रखने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम शामिल हैं। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था।  जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

Web Title: Piyush Goyal remembers Atal Bihari Vajpayee on the role of regional party in Lokmat Parliamentary Awards

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे