Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं, जानिए 23 अगस्त को आपके शहर का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 23, 2019 07:29 AM2019-08-23T07:29:40+5:302019-08-23T07:29:40+5:30
23 August Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (23 अगस्त) को पेट्रोल का दाम 71.84 रुपये प्रति लीटर है। डीजल के दाम में भी आज स्थिरता बनी हुई है और वह 65.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (23 अगस्त) को पेट्रोल का दाम 71.84 रुपये प्रति लीटर है। डीजल के दाम में भी आज स्थिरता बनी हुई है और वह 65.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था।
चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है। जानिए, शुक्रवार (23 अगस्त) को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत।
23 अगस्त को महानगरों में पेट्रोल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
दिल्ली | 71.84 | कोई बदलाव नहीं |
मुंबई | 77.50 | कोई बदलाव नहीं |
कोलकाता | 74.54 | कोई बदलाव नहीं |
चेन्नई | 74.62 | कोई बदलाव नहीं |
23 अगस्त को महानगरों में डीजल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
दिल्ली | 65.11 | कोई बदलाव नहीं |
मुंबई | 68.26 | कोई बदलाव नहीं |
कोलकाता | 67.49 | कोई बदलाव नहीं |
चेन्नई | 68.79 | कोई बदलाव नहीं |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।