Petrol-Diesel Price: डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं लेकिन पेट्रोल में गिरावट जारी, जानें 17 अक्टूबर को आपके शहर का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 17, 2019 07:27 AM2019-10-17T07:27:44+5:302019-10-17T07:27:44+5:30
Petrol Diesel Price Today: गुरुवार (17 अक्टूबर) को पेट्रोल की कीमत में गिरावट जारी है जबकि डीजल के दाम स्थिर हैं। गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है।
गुरुवार (17 अक्टूबर) को डीजल की कीमत स्थिर है लेकिन पेट्रोल के दाम में गिरावट जारी है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल पांच पैसे सस्ता होकर 73.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में आज पेट्रोल 75.92 रुपये, मुंबई में 78.88 रुपये और चेन्नई में 76.09 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।
डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये बुधवार के दाम पर ही बिक रहा है। गुरुवार (17 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली में डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 66.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में आज डीजल 68.77 रुपये, मुंबई में 69.61 रुपये और चेन्नई में 70.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है।
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट
शहर | पेट्रोल (रु/ली) | डीजल (रु/ली) |
---|---|---|
अहमदाबाद | 70.60 | 69.63 |
भोपाल | 81.35 | 72.80 |
इलाहाबाद | 74.85 | 66.87 |
चंडीगढ़ | 69.20 | 63.35 |
बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।