Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं, जानें 14 अक्टूबर को आपके शहर का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 14, 2019 07:27 AM2019-10-14T07:27:26+5:302019-10-14T07:27:26+5:30
Petrol Diesel Price Today: सोमवार (14 अक्टूबर) को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है।
भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में सोमवार (14 अक्टूबर) को कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में आज 73.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में 75.97 रुपये, मुंबई में 78.93 रुपये और चेन्नई में 76.14 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।
दिल्ली में डीजल आज 66.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में 68.82 रुपये, मुंबई में 69.66 रुपये और चेन्नई में 70.20 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।
इससे पहले रविवार (13 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे और डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ था। चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है।
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट
शहर | पेट्रोल (रु/ली) | डीजल (रु/ली) |
---|---|---|
अहमदाबाद | 70.70 | 69.68 |
भोपाल | 81.45 | 72.84 |
इलाहाबाद | 74.95 | 66.92 |
चंडीगढ़ | 69.29 | 63.40 |
बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।