Petrol-Diesel Price: रविवार को फिर गिरे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आपके शहर में 2 जून का रेट
By आदित्य द्विवेदी | Published: June 2, 2019 08:03 AM2019-06-02T08:03:01+5:302019-06-02T08:03:01+5:30
Petrol and Diesel Prices Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। जानें रविवार (2 जून) आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें...
मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू हो चुका है। मंत्रियों के काम-काज संभालने के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखी जा रही है जो कि अच्छा संकेत है। रविवार (2 जून) को भी देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 पैसे से लेकर 30 पैसे तक की गिरावटर दर्ज की गई। नीचे चार्ट के जरिए जानिए 2 जून 2019 को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें।
2 जून को महानगरों में पेट्रोल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
दिल्ली | 71.62 | 11 पैसा (सस्ता) |
मुंबई | 77.28 | 6 पैसा (सस्ता) |
कोलकाता | 73.74 | 5 पैसा (सस्ता) |
चेन्नई | 74.39 | 7 पैसा (सस्ता) |
2 जून को महानगरों में डीजल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
दिल्ली | 66.36 | 15 पैसा (सस्ता) |
मुंबई | 69.58 | 11 पैसा (सस्ता) |
कोलकाता | 68.21 | 6 पैसा (सस्ता) |
चेन्नई | 70.19 | 12 पैसा (सस्ता) |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।