सोशल मीडिया पर लोगों ने टीकाकरण अभियान के सहज संचालन के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की
By भाषा | Published: May 9, 2021 12:44 AM2021-05-09T00:44:56+5:302021-05-09T00:44:56+5:30
नयी दिल्ली, आठ मई राष्ट्रीय राजधानी में टीकाकरण अभियान के ''सहज संचाजन'' एवं ''व्यवस्थित प्रबंधन'' की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार को धन्यवाद देने वाले संदेशों की बाढ़ सी आ गई।
ट्विटर पर कई लोगों ने दिल्ली में हुए टीकाकरण के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए इस अभियान के सहज संचालन की सराहना की और टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों को भी ''शांत पेशेवर'' करार दिया।
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, '' अरविंद केजरीवाल आपका धन्यवाद। आप सचमुच में एक अद्भुत मुख्यमंत्री हैं। मैंने कल टीका लगवाया, प्रबंधन शानदार था। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ ही डॉक्टर टीका लगवाने लोगों के साथ बेहद विनम्रता से पेश आ रहे थे। आपके जैसा मुख्यमंत्री मिलने पर हमें गर्व है।''
ट्विटर पर रोमिल कुमार ने कहा, ''आज झंडेवालान में टीके की पहली खुराक ली। टीकाकरण केंद्र में इंतजाम काफी व्यवस्थित थे। टीकाकरण अभियान के कुशल प्रबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आपका धन्यवाद।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।