बंगाल की जनता को सफेद दाढ़ी चाहिए, सफेद साड़ी नहीं: दिलीप घोष
By भाषा | Published: April 19, 2021 12:16 AM2021-04-19T00:16:47+5:302021-04-19T00:16:47+5:30
वर्धमान, 18 अप्रैल पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को सफेद दाढ़ी चाहिए, सफेद साड़ी नहीं।
घोष का इशारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सफेद दाढ़ी की ओर था। वहीं, दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी सफेद साड़ी और हवाई चप्पलें पहनने के लिए जानी जाती हैं।
घोष ने पूर्वी वर्धमान जिले के भातार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''सफेद साड़ी और हवाई चप्पलें वर्षों तक पश्चिम बंगाल की जनता को मूर्ख बनाती रहीं। इस बार ऐसा नहीं होगा। उन्हें अब सफेद साड़ी नहीं चाहिए, अब उन्हें सफेद दाढ़ी चाहिए, जो सोनार बांग्ला बनाएगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।