जम्मू में बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत

By भाषा | Published: June 13, 2021 12:50 PM2021-06-13T12:50:35+5:302021-06-13T12:50:35+5:30

People get relief from scorching heat due to rain in Jammu | जम्मू में बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत

जम्मू में बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत

जम्मू, 13 जून जम्मू में रविवार तड़के बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से पांच डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में बृहस्पतिवार को रात का तापमान मौसम का सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और पारा 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

शहर में देर रात करीब एक बजकर 50 मिनट पर बारिश हुई और छह घंटे तक लगातार बारिश होती रही जिससे मौसम खुशगवार हो गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 37.6 मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने मंगलवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि कटरा में 46 मिमी. बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल में सुबह छह बजे से सात बजे तक 32.8 मिमी. बारिश हुई। शहर में रात का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People get relief from scorching heat due to rain in Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे