दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा- भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे और बलात्कार कर रहे हैं, क्या यही हमारा धर्म है

By रामदीप मिश्रा | Published: September 17, 2019 03:28 PM2019-09-17T15:28:34+5:302019-09-17T15:29:06+5:30

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं, मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं।

people are wearing saffron clothes and raping, rapes are happening inside temples, is this your religion says Digvijaya Singh | दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा- भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे और बलात्कार कर रहे हैं, क्या यही हमारा धर्म है

File Photo

Highlightsकांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की राजधानी में मंगलवार (17 सितंबर) को एक अजीबो-गरीब बयान दिया है।उन्होंने बताया है कि मंदिरों में बलात्कार किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को भगवान माफ नहीं करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की राजधानी में मंगलवार (17 सितंबर) को एक अजीबो-गरीब बयान दिया है, जिस पर राजनीति गरमा सकती है। उन्होंने बताया है कि मंदिरों में बलात्कार किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को भगवान माफ नहीं करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने कहा, 'भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं, भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं, मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं, क्या यही हमारा धर्म है। इस सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।' 


इससे पहले दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेशकांग्रेस में सामने आ रही भीतरी कलह पर राज्य के वन मंत्री उमंग सिंघार के अपने ऊपर लगाये गये आरोपों का हवाला देते हुए कहा था कि यह पूरा प्रकरण तब शुरू हुआ जब मैंने बीजेपी आईटी सेल के एक नेता और बजरंग दल के एक नेता पर आईएसआई (पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी) से पैसे लेने का आरोप लगाया। 

उन्होंने आरोप लगाया था कि इन दोनों नेताओं को 2017 में एसटीएफ द्वारा ने पकड़ा था लेकिन तत्कालीन बीजेपी सरकार ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) नहीं लगाया। बीजेपी सरकार ने उनकी जमानत (अदालत में) का विरोध नहीं किया। कांग्रेस का हालिया विवाद उनके इन आरोपों से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने सिंघार के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा था कि इससे भाजपा को (कांग्रेस को निशाना बनाने का) मौका मिल गया। पार्टी नेता और वन मंत्री सिंघार द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के मामले को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ देखेंगे। 

Web Title: people are wearing saffron clothes and raping, rapes are happening inside temples, is this your religion says Digvijaya Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे