पेगासस मामले में भाजपा का पलटवार, नकवी बोले-सत्ता में रहते जासूसी की जेम्स बॉन्ड थी कांग्रेस, फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दे पर संसद का वक्त कर रही बर्बाद

By अभिषेक पारीक | Published: August 1, 2021 03:15 PM2021-08-01T15:15:01+5:302021-08-01T15:23:15+5:30

अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नकवी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जासूसी की जेम्स बॉन्ड रही पार्टी अब फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करना चाह रही है। 

Pegasus spyware case: Naqvi said - Congress was spying like James Bond while in power, wasting Parliament's time on fake and fabricated issues | पेगासस मामले में भाजपा का पलटवार, नकवी बोले-सत्ता में रहते जासूसी की जेम्स बॉन्ड थी कांग्रेस, फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दे पर संसद का वक्त कर रही बर्बाद

मुख्तार अब्बास नकवी। (फाइल फोटो)

Highlightsकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस जासूसी की जेम्स बॉन्ड रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करना चाह रही है। नकवी ने कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाकर भाग जाने का आरोप लगाया है। 

पेगासस मामले में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर संसद में भी गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नकवी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जासूसी की जेम्स बॉन्ड रही पार्टी अब फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करना चाह रही है। 

पेगासस मामले में कांग्रेस को लेकर राज्यसभा में उपनेता नकवी ने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस खुद जासूसी की जेम्स बांड थी। उन्होंने कहा कि राफेल पर क्या हुआ? खोदा पहाड़ और निकली चुहिया। उसमें ये लोग बुरी तरह से बेनकाब हुए हैं। ये लोग जासूसी में जेम्स बॉन्ड हैं, जब सत्ता में होते हैं तो जासूसी का जाल बिछाते हैं और विपक्ष में होने पर जासूसी का भौकाल खड़ा करते हैं। उन्होंने कांग्रेस शासन को याद करते हुए कहा कि इनके वित्त मंत्री ने अपनी जासूसी का आरोप अपनी ही सरकार पर लगाया था। 

आरोप लगाकर भाग जाने का आरोप लगाया

नकवी ने कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाकर भाग जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनका काम है कि आरोप लगाओ, शोर मचाओ और भाग जाओ। ये लोग संसद में चर्चा नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले कोरोना पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन इस पर सहमत नहीं हुए। फिर किसानों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन उस पर भी सहमत नहीं हुए। इसके बाद बाढ़ और महंगाई पर चर्चा में भी इनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। 

विपक्षी दलों की स्वयंभू चौधरी बनने की कोशिश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इस मानसून सत्र में जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। साथ ही कहा कि 13 अगस्त से पूर्व संसद का मानसून सत्र खत्म होने की बातें महज अफवाह हैं। उन्होंने पेगासस मामले को मनगढ़ंत बताया और कहा कि विपक्ष स्पष्टीकरण चाहता तो सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के बयान के बाद मांग सकता था, लेकिन विपक्ष ने उग्र रवैया अपनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दलों की स्वयंभू चौधरी बनने की कोशिश कर रही है। 

संसद में जारी है गतिरोध

बता दें कि पेगासस जासूसी मामले और अन्य कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। ऐसे में संसद के दोनों सदनों में सत्र की शुरुआत से ही गतिरोध बना हुआ है। मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हुआ था, लेकिन हंगामे के कारण लगभग रोजाना ही सदन की कार्रवाई  बाधित हो रही है। 

Web Title: Pegasus spyware case: Naqvi said - Congress was spying like James Bond while in power, wasting Parliament's time on fake and fabricated issues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे