पेगासस मामला: मीडिया निकायों ने की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की

By भाषा | Published: July 22, 2021 10:26 PM2021-07-22T22:26:12+5:302021-07-22T22:26:12+5:30

Pegasus case: Media bodies demand Supreme Court-monitored probe | पेगासस मामला: मीडिया निकायों ने की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की

पेगासस मामला: मीडिया निकायों ने की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की

नयी दिल्ली, 22 जुलाई प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और एडिटर्स गिल्ड ऑफ जैसी मीडिया निकायों ने स्पाईवेयर के जरिए पत्रकारों और अन्य की कथित जासूसी की बृहस्पतिवार को निन्दा की तथा मामले में ‘‘उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच’’ की मांग की।

इन मीडिया निकायों के प्रतिनिधियों ने दैनिक भास्कर और भारत समाचार चैनल सहित मीडिया प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की निन्दा भी की और कहा कि यह ‘‘असहमति को दबाने’’ का प्रयास है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, इंडियन वुमंस प्रेस कोर, प्रेस एसोसिएशन, दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रतिनिधियों तथा अन्य मीडिया हस्तियों ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और मांग की कि सरकार को पेगासस स्पाईवेयर मामले में जांच शुरू करनी चाहिए।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘हम निगरानी से जुड़े मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग करते हैं। मीडिया संगठन लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संवैधानिक विकल्प तलाशेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pegasus case: Media bodies demand Supreme Court-monitored probe

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे