शत्रुघ्न सिन्हा को जान का है खतरा, वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 13, 2018 05:35 AM2018-07-13T05:35:30+5:302018-07-13T05:35:30+5:30
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जान का खतरा है।
पटना, 13 जुलाई: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जान का खतरा है। खबर के अनुसार गृह मंत्रालय ने खतरों के मद्देनजर सांसद की सुरक्षा का आकलन किया है। कहा जा रहा है इसके साथ ही बिहार और महाराष्ट्र सरकार को उनको खास सुरक्षा दिए जाने की बात भी कही गई है।
जबकि खबरों की मानें को जान के खतरे के चलते केन्द्र ने शत्रुघ्न सिन्हा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रखा है, लिहाजा उन्हें इसी श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। कहा जा रहा है खूफिया एजेंसियों ने शत्रुघ्न की जान को खतरा बताया है। वहीं,गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने सभी जिलों के डीएम-एसपी को सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर पत्र जारी किया है।
साथ ही मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे की आशंका जताई गई है। हांलाकि उनको खतरा किस तरह का है इस पर अभी कोई मुहर नहीं लगी है। वहीं, गृह मंत्रालय का पत्र मिलने के बाद बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर डीएम और एसपी को पत्र भेजा है। अब सांसद जहां भी दौरे पर जाएंगे, उन्हें वाई प्लस श्रेणी का सुरक्षा घेरा दिया जाएगा।
खुद शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं, खबरों की मानें तो वह खतरे को देखते हुए फिलहाल चुप हैं। गौरबतल है कि नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर अपनी ही पार्टी बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला करते रहते हैं। जबकि हाल ही नें उन्होंने दबी जुबान में कहा था कि वह अगला चुनाल आरएलडी से लड़ेंगे।