लोकसभा चुनाव 2019 : आज कांग्रेस का हाथ थामेंगे हार्दिक पटेल, गुजरात की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 12, 2019 09:37 AM2019-03-12T09:37:00+5:302019-03-12T09:39:19+5:30

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति तय के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में होगी।

Patidar leader Hardik Patel to join Congress today | लोकसभा चुनाव 2019 : आज कांग्रेस का हाथ थामेंगे हार्दिक पटेल, गुजरात की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Patidar leader Hardik Patel to join Congress today

Highlightsकांग्रेस की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक गुजरात में 58 साल बाद हो रही है।सीडब्ल्यूसी की बैठक के पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने गांधी आश्रम जाएंगे।

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति तय के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में होगी।

बैठक के बाद गांधीनगर के अडालज में एक रैली होगी जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति में आने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित कर सकती हैं। कांग्रेस की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक गुजरात में 58 साल बाद हो रही है। इससे पहले 1961 में बैठक हुई थी।

सीडब्ल्यूसी की बैठक के पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने गांधी आश्रम जाएंगे। वहां पर तमाम नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। वर्ष 1930 में यहां साबरमती आश्रम से 12 मार्च को महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी। वर्ष 2019 को राष्ट्रपिता की 150 वीं जयंती के तौर पर भी मनाया जा रहा है।

राजद्रोह के आरोपों से घिरे और जमानत पर चल रहे हार्दिक पटेल ने घोषणा की थी कि वह गुजरात से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गीता ने कहा, 'हार्दिक अमरेली, मेहसाणा या जामनगर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। चूंकि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो अब पार्टी ही सीट के बारे में निर्णय लेगी।' 

Web Title: Patidar leader Hardik Patel to join Congress today