मंत्री महोदय संसद में चर्चा करें, दफ्तर में जाकर काम कीजिए, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वार्तालाप करने पर अप्रसन्नता व्यक्त की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 14, 2021 03:15 PM2021-12-14T15:15:12+5:302021-12-14T15:17:24+5:30

Parliament Winter Session 2021: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘ माननीय सदस्यों, मंत्रियों को यहां से अपना दफ्तर नहीं चलाना चाहिए। मंत्रियों को सदस्यों से अपने दफ्तर में आने को कहना चाहिए।’’

Parliament Winter Session 2021 Lok Sabha Speaker Om Birla Ministers should not run their offices from Parliament | मंत्री महोदय संसद में चर्चा करें, दफ्तर में जाकर काम कीजिए, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वार्तालाप करने पर अप्रसन्नता व्यक्त की

प्रश्नकाल के दौरान बिरला ने भाजपा सदस्य रामकृपाल यादव और सुशील कुमार सिंह से संक्षेप में प्रश्न पूछने को कहा। 

Highlightsसदस्यों से सदन की गरिमा बनाये रखने को कहा।मंत्रालय से जुड़े विषय पर उनसे बातचीत करते हैं।मंत्री महोदय, स्पीकर ने घोषणा कर दी है, इसलिये बैठ जाएं।

नई दिल्लीः लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के भीतर मंत्रियों एवं सदस्यों के बीच वार्तालाप करने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलवार को उनसे कहा कि वे सदन के अंदर अपना दफ्तर न चलाएं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, एक सदस्य से बातचीत करते देखे गए।

 

प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद सदस्य किसी मुद्दे पर बात करने के लिये सिंह की सीट के पास आए थे। इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘ माननीय सदस्यों, मंत्रियों को यहां से अपना दफ्तर नहीं चलाना चाहिए। मंत्रियों को सदस्यों से अपने दफ्तर में आने को कहना चाहिए।’’

उन्होंने सदस्यों से सदन की गरिमा बनाये रखने को कहा। गौरतलब है कि आमतौर पर सदन की कार्यवाही के दौरान भी ऐसा देखा जाता है कि विभिन्न दलों के सदस्य, मंत्रियों की सीट के पास जाकर उनके मंत्रालय से जुड़े विषय पर उनसे बातचीत करते हैं।

इससे पहले, जब कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रश्नकाल का समय समाप्त होने के बाद अपना जवाब पूरा करना जारी रखा तब लोकसभा अध्यक्ष ने इस पर भी नाखुशी जाहिर की। बिरला ने कहा, ‘‘ मंत्री महोदय, स्पीकर ने घोषणा कर दी है, इसलिये बैठ जाएं। आप प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद भी बोलना जारी रखे हुए हैं।’’ प्रश्नकाल के दौरान बिरला ने भाजपा सदस्य रामकृपाल यादव और सुशील कुमार सिंह से संक्षेप में प्रश्न पूछने को कहा। 

Web Title: Parliament Winter Session 2021 Lok Sabha Speaker Om Birla Ministers should not run their offices from Parliament

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे