संसद में नजारा, भाजपा सदस्य ने कहा ‘भारत माता की... तो राहुल गांधी बोले ‘जयहिंद

By भाषा | Published: June 18, 2019 05:55 PM2019-06-18T17:55:52+5:302019-06-18T17:55:52+5:30

लखीमपुर खीरी से भाजपा सदस्य अजय कुमार ने शपथ ली और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया। गांधी ने फिर कहा ‘एक बार और।’’ इस पर कुमार ने गांधी से मुखातिब होते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष ‘जय’ कहें तो वह ‘भारत माता की..’ का नारा लगाएंगे। फिर उन्होंने ‘भारत माता की..’ का नारा लगाया जिस पर गांधी ने ‘जयहिंद’ कहा।

parliament congress president rahul gandhi says jaihind | संसद में नजारा, भाजपा सदस्य ने कहा ‘भारत माता की... तो राहुल गांधी बोले ‘जयहिंद

जब भाजपा के एक सदस्य ने ‘भारत माता की..’ का नारा लगाया तो जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘जयहिंद’ कहा।

Highlightsकांग्रेस के कुछ अन्य सदस्यों ने भी ‘जय हिंद’ कहा। भाजपा सदस्यों ने ‘जय’ का उद्घोष किया। इसके बाद सदन में कई सदस्य हंसते हुए देखे गए। दरअसल, शपथ लेने के दौरान उत्तर प्रदेश से भाजपा के ज्यादातर सदस्य ‘भारत माता की जय’ नारे लगा रहे थे।

लोकसभा में मंगलवार को उस वक्त रोचक दृश्य देखने को मिला जब भाजपा के एक सदस्य ने ‘भारत माता की..’ का नारा लगाया तो जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘जयहिंद’ कहा।

दरअसल, शपथ लेने के दौरान उत्तर प्रदेश से भाजपा के ज्यादातर सदस्य ‘भारत माता की जय’ नारे लगा रहे थे। शाहजहांपुर से निर्वाचित हुए भाजपा के अरुण कुमार सागर ने शपथ लेने के बाद दो बार ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए तो उस पर गांधी ‘एक बार और’ कहते सुने गए।

इसके बाद लखीमपुर खीरी से भाजपा सदस्य अजय कुमार ने शपथ ली और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया। गांधी ने फिर कहा ‘एक बार और।’’ इस पर कुमार ने गांधी से मुखातिब होते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष ‘जय’ कहें तो वह ‘भारत माता की..’ का नारा लगाएंगे। फिर उन्होंने ‘भारत माता की..’ का नारा लगाया जिस पर गांधी ने ‘जयहिंद’ कहा।

कांग्रेस के कुछ अन्य सदस्यों ने भी ‘जय हिंद’ कहा। भाजपा सदस्यों ने ‘जय’ का उद्घोष किया। इसके बाद सदन में कई सदस्य हंसते हुए देखे गए। 

लोकसभा में शपथ लेने के लिए रंग-बिरंगे परिधानों में आए नवनिर्वाचित सांसद

सत्रहवीं लोकसभा में मंगलवार को नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने का क्रम जारी रहा और इस दौरान कई सदस्यों को रंग-बिरंगे परिधान और टोपी एवं पगड़ियों में देखा गया। गोरखपुर से निर्वाचित हुए भाजपा सांसद एवं भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रविकिशन लाल एवं अन्य चटख रंगों वाली जैकेट पहनकर शपथ लेने आए थे।


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित अखिलेश यादव अपनी पार्टी की पारंपरिक लाल टोपी पहनकर शपथ लेने आए थे। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा सांसद नीतीश प्रमाणिक कलगी लगी सफेद रंग की पगड़ी लगाकर शपथ लेने आए थे।


इसी पार्टी के दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित राजू बिष्ट पारंपरिक गोरखा टोपी पहनकर शपथ लेने आए थे। अन्य राज्यों से निर्वाचित होकर आए कुछ सदस्यों ने अपने क्षेत्रों के पारंपरिक परिधान पहन रखे थे। 

Web Title: parliament congress president rahul gandhi says jaihind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे