पाकिस्तानी सैनिकों ने कठुआ के सीमावर्ती इलाके में की गोलीबारी

By भाषा | Published: November 19, 2020 04:31 PM2020-11-19T16:31:51+5:302020-11-19T16:31:51+5:30

Pakistani soldiers opened fire in the border area of Kathua | पाकिस्तानी सैनिकों ने कठुआ के सीमावर्ती इलाके में की गोलीबारी

पाकिस्तानी सैनिकों ने कठुआ के सीमावर्ती इलाके में की गोलीबारी

जम्मू, 19 नवंबर पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और बस्तियों पर गोलीबारी की जिससे एक महिला घायल हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कई अग्रिम सीमा चौकियों और मनयारी, सपवाल और करोल कृष्णा इलाके में बस्तियों को निशाना बनाया जिसके बाद बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया।

अधिकारियों के अनुसार आज सुबह तक जारी गोलीबारी के कारण मनयारी गांव में एक महिला घायल हो गयी। गोलीबारी से सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले बाशिंदों के बीच दहशत फैल गयी।

मनयारी के निवासी कुलदीप ने बताया, ‘‘हमें हर रात भारी गोलीबारी का सामना करना पड़ता है । यह गोलीबारी लगातार हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो गोले हमारे परिसर में फटे और एक महिला घायल हो गयी।’’ कुलदीप ने कहा कि गोलीबारी के कारण कई मकानों और ढांचों को नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistani soldiers opened fire in the border area of Kathua

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे