पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई, दो सैनिक घायल

By भाषा | Published: July 6, 2019 03:12 PM2019-07-06T15:12:50+5:302019-07-06T15:12:50+5:30

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात नौ बजे गोलीबारी और छोटे हथियारों से हमला कर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर मोर्टार दागे। उन्होंने बताया कि सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया।

Pakistan violates ceasefire, Indian Army responded, two soldiers injured | पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई, दो सैनिक घायल

सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया।

Highlightsअधिकारियों ने बताया कि सीमा-पार से रात साढ़े दस बजे तक गोलीबारी और गोलाबारी जारी रही। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों का सेना के अस्पताल में इलाज जारी है। 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर में रोमाली धारा इलाके की अग्रिम चौकी पर तैनात थे, जो शुक्रवार रात सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल हो गए।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात नौ बजे गोलीबारी और छोटे हथियारों से हमला कर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर मोर्टार दागे। उन्होंने बताया कि सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा-पार से रात साढ़े दस बजे तक गोलीबारी और गोलाबारी जारी रही। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों का सेना के अस्पताल में इलाज जारी है। 

Web Title: Pakistan violates ceasefire, Indian Army responded, two soldiers injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे