जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की फायरिंग

By भाषा | Published: June 7, 2020 01:29 AM2020-06-07T01:29:18+5:302020-06-07T04:57:46+5:30

भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से पुंछ जिले के किरनी एवं कस्बा सेक्टरों में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी की।

Pakistan violates ceasefire along LoC and international border in Jammu and Kashmir | जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की फायरिंग

पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से पुंछ जिले के किरनी एवं कस्बा सेक्टरों में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी की।

Highlightsपाकिस्तानी सेना ने पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर बगैर उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा की पहरेदारी कर रहे भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों और मोर्टार से पुंछ जिले के किरनी एवं कस्बा सेक्टरों में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय थल सेना ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सीमा पार से गोलाबारी जारी थी। इससे पहले, पाकिस्तानी रेंजर ने करोल मटराई और चंदवा में सीमा पार से शुक्रवार देर रात करीब 12.45 बजे गोलीबारी शुरू की। सीमा की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शनिवार तड़के तीन बजे तक चली। गोलीबारी से सीमावर्ती इलाके के निवासियों में दहशत फैल गई, जिन्हें अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में रात बितानी पड़ी।

Web Title: Pakistan violates ceasefire along LoC and international border in Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे