LoC पर पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By सुरेश डुग्गर | Published: May 28, 2019 03:56 PM2019-05-28T15:56:19+5:302019-05-28T15:56:19+5:30

भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया है। वहीं पिछले एक महीने से पाकिस्तान रूक-रूककर नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में इसी तरह से गोलीबारी जारी रखे हुए है।

Pakistan violates ceasefire again on LoC, Indian Army also attack | LoC पर पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई इस गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया।

Highlightsपाकिस्तान ने गोलीबारी सुबह 10 बजे के करीब शुरू की।भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर जिला पुंछ के शाहपुर इलाके में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करते भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई इस गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई से घबराकर पाक जवानों ने गोलीबारी बंद कर दी।

सैन्य सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने यह गोलीबारी सुबह 10 बजे के करीब शुरू की। उन्होंने हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया। भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया है। वहीं पिछले एक महीने से पाकिस्तान रूक-रूककर नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में इसी तरह से गोलीबारी जारी रखे हुए है।

रविवार को राजौरी के नौशहरा सेक्टर में पाक गोलाबारी में घायल हुए रियाज मोहम्मद निवासी पुखरनी नौशहरा का हाल जानने के लिए डीसी राजौरी एजाज असद राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से रियाज के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की और उसे बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राजौरी प्रशासन उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगा।

रियाज के पिता भी गत वर्ष पाक गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में वह अपनी आंखों की रोशनी खो बैठे थे। डीसी जम्मू ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें राहत राशि तो उपलब्ध कराई गई परंतु वह फिर अपनी आंखों से इस दुनिया को नहीं देख पाए।

Web Title: Pakistan violates ceasefire again on LoC, Indian Army also attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे