Ceasefire violations: पाकिस्तान ने इस हफ्ते तीसरी बार भारतीय राजनयिक को तलब किया, कहा- इंडियन आर्मी कर रहे उल्लंघन, 1081 बार संघर्षविराम

By भाषा | Published: May 21, 2020 05:16 PM2020-05-21T17:16:05+5:302020-05-21T17:16:05+5:30

पाकिस्तान ने कहा कि भारतीय जवान लगातार सीमा पर उल्लंघन कर रहे हैं। इस सप्ताह तीसरी बार भारतीय राजनयिक को पाक ने तलब कर सवाल पूछा।

Pakistan summons Indian diplomat for third time this week over 'ceasefire violations' senior Indian diplomat | Ceasefire violations: पाकिस्तान ने इस हफ्ते तीसरी बार भारतीय राजनयिक को तलब किया, कहा- इंडियन आर्मी कर रहे उल्लंघन, 1081 बार संघर्षविराम

अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलीबारी और गोलाबारी किये जाने का यह लगातार पांचवां दिन था। (file photo)

Highlightsभारतीय बलों द्वारा अंधाधुंध और बगैर उकसावे की गई गोलीबारी में 45 वर्षीय एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।पुंछ जिले में एलओसी से लगे दो सेक्टरों के अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और गोले दागे, जिस पर भारतीय बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय बलों द्वारा संघर्षविराम के कथित उल्लंघन को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिये भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को बृहस्पतिवार को तलब किया। इस हफ्ते ऐसा तीसरी बार किया गया है।

विदेश कार्यालय ने दावा किया कि बुधवार को चिरीकोट सेक्टर में भारतीय बलों द्वारा अंधाधुंध और बगैर उकसावे की गई गोलीबारी में 45 वर्षीय एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, भारतीय थल सेना के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी से लगे दो सेक्टरों के अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और गोले दागे, जिस पर भारतीय बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलीबारी और गोलाबारी किये जाने का यह लगातार पांचवां दिन था। वहीं, यह लगातार दूसरे दिन और इस हफ्ते तीसरी बार है, जब भारतीय राजनयिक को पाकिस्तान ने तलब किया है। इससे पहले पाक विदेश कार्यालय ने भारतीय राजनयिक को सोमवार और बुधवार को तलब किया था।

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन पर विरोध जताने के लिए बुधवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया। विदेश कार्यालय ने दावा किया कि मंगलवार को निकियाल सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा ‘‘अकारण और बिना किसी उकसावे के की गयी गोलीबारी’’ में तीन पाकिस्तानी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप लगाया गया कि भारतीय सुरक्षा बलों ने भारी हथियारों से गोलीबारी कर एलओसी और कामकाजी सीमा (डब्ल्यूबी) के पास लगातार रिहायशी आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया । विदेश कार्यालय ने दावा किया कि 2020 में भारत ने अब तक 1101 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। विदेश कार्यालय ने कहा कि भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने को कहा गया। एलओसी और कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने तथा संघर्ष विराम उल्लंघन की सभी घटनाओं की जांच कराने का आग्रह किया गया।

पाकिस्तान ने सोमवार को यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर कथित संर्घषविराम उल्लंघन करने पर विरोध जताया। विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि भारतीय बलों ने रविवार को खुईरट्टा सेक्टर में बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 37 वर्षीय आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल ‘‘नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर स्थित घनी आबादी वाले असैन्य इलाकों को गोलीबारी, मोर्टार तथा स्वचलित हथियारों से लगातार निशाना बना रहे हैं।’’ उसने दावा किया कि इस साल भारत अब तक 1,081 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है। मंत्रालय ने कहा कि भारत से 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करने, ऐसी घटनाओं की जांच करवाने तथा नियंत्रण रेखा एवं कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा गया।

Web Title: Pakistan summons Indian diplomat for third time this week over 'ceasefire violations' senior Indian diplomat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे