जामा मस्जिद में नमाज अता की पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद ने
By भाषा | Published: June 5, 2019 01:16 PM2019-06-05T13:16:45+5:302019-06-05T13:16:45+5:30
अप्रैल के मध्य में इमरान खान की सरकार में पाकिस्तान के विदेश सचिव बनने से पहले महमूद भारत में अपने देश के उच्चायुक्त हुआ करते थे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अपनी निजी यात्रा के दौरान वह भारत के किसी अधिकारी या नेता से मिलेंगे या नहीं। महमूद के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा भारत में ही हुई है।
पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद मंगलवार की रात तीन दिन की निजी यात्रा पर यहां पहुंचे। राजनयिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी। महमूद ने बुधवार को दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद की नमाज अता की।
अप्रैल के मध्य में इमरान खान की सरकार में पाकिस्तान के विदेश सचिव बनने से पहले महमूद भारत में अपने देश के उच्चायुक्त हुआ करते थे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अपनी निजी यात्रा के दौरान वह भारत के किसी अधिकारी या नेता से मिलेंगे या नहीं। महमूद के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा भारत में ही हुई है।
Delhi: Pakistan Foreign Secretary Sohail Mahmood and Pakistan's Acting High Commissioner to India, Syed Haidar Shah offered Namaz at Jama Masjid on #EidUlFitr today. pic.twitter.com/IUVWHZfZeX
— ANI (@ANI) June 5, 2019
सूत्रों ने बताया कि महमूद को शुक्रवार को परिवार के साथ लौट जाना है। 14 अप्रैल को पाकिस्तान जाने से पहले महमूद ने कहा था कि एक-दूसरे की चिंताओं को समझने और क्षेत्र में शांति, समृद्धि तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत-पाकिस्तान के बीच सतत बातचीत एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को आशा है कि भारत में लोकसभा चुनाव, 2019 समाप्त होने के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत फिर से शुरू होगी।