पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, मुंहतोड़ जवाब दे रही है भारतीय सेना

By भाषा | Published: July 20, 2019 01:12 PM2019-07-20T13:12:39+5:302019-07-20T13:12:39+5:30

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘करीब नौ बजे पाकिस्तान ने मेंढर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी और मोर्टार दागने लगा।’’ प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Pak soldiers again ceasefire violation, retaliation, Indian Army | पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, मुंहतोड़ जवाब दे रही है भारतीय सेना

मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

Highlightsएक पुलिस अधिकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक सीमापार से गोलाबारी जारी थी।गोलाबारी से सीमावर्ती लोगों में दहशत फैल गयी। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘करीब नौ बजे पाकिस्तान ने मेंढर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी और मोर्टार दागने लगा।’’ प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक सीमापार से गोलाबारी जारी थी। गोलाबारी से सीमावर्ती लोगों में दहशत फैल गयी। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। सीमापार से गोलाबारी ऐसे दिन हो रही है जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय के 20 साल पूरे होने पर कारगिल युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करने के लिए जम्मू कश्मीर आने वाले हैं।

शनिवार को सिंह कठुआ जिले के उझ और सांबा जिले के बसंतर में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाये गये दो पुलों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अधिकारियों के अनुसार उझ पुल एक किलोमीटर लंबा है और बसंतर पुल 617.4 मीटर लंबा है। ऑपरेशन विजय 1999 में कारगिल की चोटियों से पाकिस्तान के घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए भारतीय सेना द्वारा छेड़ी गयी सीमित लड़ाई थी। 

Web Title: Pak soldiers again ceasefire violation, retaliation, Indian Army

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे